Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsAnnual Kali Puja Festival Begins with Grand Kalash Yatra in Giridih
कलश यात्रा के साथ वार्षिक काली पूजा महोत्सव शुरू

कलश यात्रा के साथ वार्षिक काली पूजा महोत्सव शुरू

संक्षेप:

गिरिडीह के अकदोनीखुर्द पंचायत के कोपा में गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। यह चार दिवसीय मां काली पूजा महोत्सव का आरंभ है। यात्रा में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। पंडित सुनील मिश्र ने जल निमंत्रण किया। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे, जिसमें भंडारा भी शामिल है।

Jan 29, 2026 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड अंतर्गत अकदोनीखुर्द पंचायत के कोपा में गुरूवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय मां काली मां कन्याकुमारी वार्षिक काली पूजा महोत्सव शुरु हो गया। गुरूवार को गाजे-बाजे के साथ कोपा स्थित मां काली मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कोपा से निकलकर बनियाडीह होते हुए छठ घाट तालाब पहुंचा। इस दौरान देवी देवताओं के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। छठ घाट तालाब पहुंचने के बाद पंडित सुनील मिश्र के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ जल निमंत्रण किया गया। आयोजक शीला देवी ने बताया कि हर साल धूमधाम के साथ मां काली पूजा वार्षिक उत्सव मनाया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसमें कोपा, बनियाडीह, प्रेमनगर, राजनगर, गांधीनगर सहित आसपास गांव के सैकड़ों लोग भाग लेते है। बताया कि गुरूवार को कलश यात्रा, वेदी पूजन व महाआरती का अनुष्ठान हुआ। शुक्रवार को वेदी पूजन, सप्तशती पाठ, मंगलपाठ एवं संध्या सुंदर कांड का आयोजन होगा। शनिवार को सप्तशती पाठ, कन्या पूजन व हवन होगा। रविवार को भव्य भंडारा के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन हो जाएगा। कलश यात्रा में आयोजन कर्ता राजू दास व शीला देवी, पंस सदस्य राजू दास, मोहन दास, राजेंद्र दास, सुरेश दास, ज्ञानी दास, राहुल दास, रवि दास, मिथुन दास, छोटू दास, विशाल कुमार पंडित, सुनील मिश्रा सहित सैकड़ों महिलाएं एवं भक्तगण शामिल थे।