Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsAnnual Kalash Yatra at Shri Shri Mayawati Matri Mandir Giridih
मां काली के वार्षिक पूजा पर निकाली गई कलश यात्रा

मां काली के वार्षिक पूजा पर निकाली गई कलश यात्रा

संक्षेप:

गिरिडीह के बनियाडीह चिलगा स्थित श्रीश्री मायावती मातृ मंदिर में वार्षिक पूजा के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं और कुंवारी कन्याएं लाल-पीले परिधान में कलश लेकर निकलीं। यात्रा को देखकर श्रद्धालु मां काली और भगवान श्री राम के जयकारे लगाते रहे। पूजा का समापन सोमवार को होगा।

Feb 01, 2026 05:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल क्षेत्र के बनियाडीह चिलगा स्थित श्रीश्री मायावती मातृ मंदिर (श्वेत काली) की वार्षिक पूजा पर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। दो दिवसीय वार्षिक पूजा को लेकर चिलगा काली मंदिर से लाल-पीले परिधान में महिलाएं व कुंवारी कन्याएं माथे पर कलश लेकर निकली। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में श्रद्धालु महिला व पुरुष मां काली व भगवान श्री राम के जयकारे लगा रहे थे। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर बनियाडीह मुख्य मार्ग का भ्रमण करते हुए कोपा स्थित छठ तालाब पहुंची। यहां विधि-विधान व मंत्रोच्चार के साथ पंडितों ने कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा पुन मंदिर परिसर पहुंची, जहां कलश स्थापन किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रुप में भोग का वितरण किया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि चिलगा में श्रीश्री मायावती मातृ मंदिर में श्वेत काली की प्रतिमा स्थापित है। यहां हर साल माघ पूर्णिमा पर वार्षिक पूजन होता है। जिसमें गिरिडीह जिले के अलावा झारखंड के विभिन्न जिलो एवं बिहार, बंगाल से भी लोग पहुंचते है। माघ पूर्णिमा की रात रविवार को मां श्वेत कालिका की विशेष पूजा होगी। सोमवार को सार्वजनिक पूजा, आरती, हवन व प्रसाद वितरण के साथ पूजा का समापन होगा।