Angry Homeguards Protest Early Dismissal in Giridih Demand Retraction 15 जनवरी तक सेवा मुक्त का आदेश हो रद्द नहीं तो भूख हड़ताल, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsAngry Homeguards Protest Early Dismissal in Giridih Demand Retraction

15 जनवरी तक सेवा मुक्त का आदेश हो रद्द नहीं तो भूख हड़ताल

गिरिडीह में होमगार्ड कैंप के बाहर 400 जवानों की समय से पूर्व सेवा मुक्त किए जाने के विरोध में बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि होमगार्ड इंस्पेक्टर पैसे मांग रहे हैं...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 31 Dec 2024 12:52 AM
share Share
Follow Us on
15 जनवरी तक सेवा मुक्त का आदेश हो रद्द नहीं तो भूख हड़ताल

गिरिडीह। गिरिडीह स्थित होमगार्ड कैंप के बाहर होमगार्ड्स की एक बैठक हुई। बैठक में 400 जवानों को समय से पूर्व सेवा मुक्त किए जाने के विरोध को लेकर रणनीति तय की गई। साथ ही महानिदेशक सह महासमादेष्टा रांची, उपायुक्त गिरिडीह, पुलिस अधीक्षक गिरिडीह एवं थाना प्रभारी पचम्बा को लिखित आवेदन दिए जाने का निर्णय लिया गया। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि 20 नवंबर 1984 को गृह रक्षकों को बहाल किया गया था और इन सभी की सेवानिवृति 60 वर्ष की उम्र में होनी है, परंतु वरीय अधिकारियों द्वारा समय से पूर्व ही 400 होम गार्ड्स को सेवा मुक्त किया जा रहा है, जिससे सभी आक्रोशित हैं। उन्होंने होमगार्ड इंस्पेक्टर पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा पैसों की मांग की जा रही थी और नहीं देने पर सेवानिवृत किया गया है। इसके अलावा होमगार्ड्स से अवैध उगाही करने, फर्जी बहाली के नाम पर पैसे गबन करने जैसे कई संगीन आरोप भी लगाए। इसके अलावा उनके द्वारा चेतावनी दी गई कि अगर 15 जनवरी तक उनके सेवा मुक्त किए जाने के आदेश को रद्द नहीं किया गया तो सभी होमगार्ड्स कैंप के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने को विवश होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।