ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन की बैठक संपन्न
झारखंड के जमुआ प्रखंड के तारा के शिव मंदिर में ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए तारा पंचायत इकाई का गठन किया गया। मुख्य अतिथि संजय चंद्रवंशी ने शिक्षा, नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। सभी सदस्यों ने एकजुटता के साथ समाज के विकास का संकल्प लिया।

झारखंडधाम। जमुआ प्रखंड के तारा के शिव मंदिर प्रांगण में ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जमुआ प्रखंड अध्यक्ष बबलू चंद्रवंशी ने की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही चुंगलो पंचायत अध्यक्ष किशोर चंद्रवंशी सहित तारा ग्राम के समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। बैठक में मुरली चंद्रवंशी, वर्तमान वार्ड सदस्य राजकुमार चंद्रवंशी, उमेश चंद्रवंशी, भीम चंद्रवंशी, सूरज चंद्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान गार्जियन रूप में उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों ने समाज को संगठित होकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ने पर विशेष बल दिया।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन के बिना समाज का विकास संभव नहीं है, इसलिए हर हाल में एक साथ चलना ही एकमात्र रास्ता है। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से तारा पंचायत इकाई के गठन की प्रक्रिया भी पूरी की गई। सर्वसम्मति से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव, कोषाध्यक्ष, सहायिका एवं निरीक्षणकर्ता का चयन किया गया। बैठक के अंत में समाजहित में मिल जुलकर कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि संजय चंद्रवंशी ने समाज की दशा और दिशा को बेहतर करने के कई सुझाव दिए जिसमें शिक्षा पर जोर, नशा से दूर रहने और महिला सशक्तिकरण पर उन्होंने विशेष जोर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




