नए थाना प्रभारी ने किया पदभार ग्रहण

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर थाना में ऐनुल हक ने नये थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्हें गुलाम गौस हुस्सामी ने सम्मानित किया। ऐनुल हक की प्राथमिकता क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना है। वे 1990 से पुलिस विभाग में कार्यरत हैं।

नए थाना प्रभारी ने किया पदभार ग्रहण

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर थाना में ऐनुल हक ने नये थाना प्रभारी के रुप में अपना पदभार ग्रहण किया। उन्हें अहिल्यापुर के निर्वतमान थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सामी ने पदभार दिया। इस क्रम में गुलाम गौस हुस्सामी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बातचीत के क्रम में नये थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखना पहली प्राथमिकता होगी। बता दें कि ऐनुल हक इसके पूर्व नगर थाना में जेसएआई के पद पर कार्यरत थे। वे पुलिस विभाग में 1990 से सेवा दे रहे हैं। मौके पर अहिल्यापुर थाना के एसआई साजिद खान सहित कई अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।