
महिला का घर से निकालकर जान मारने की धमकी देने का आरोप
राजधनवार की शांति देवी ने अनुमंडल पदाधिकारी से शिकायत की है कि उसके पति और संपत्ति को जबरदस्ती छीनने की कोशिश की जा रही है। उसकी पतोहू की मृत्यु के बाद, प्रेमचंद कोड़ा ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। शांति देवी ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
राजधनवार। धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी के कोड़ाडीह निवासी शांति देवी ने खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर मारपीट, गाली गलौज, पति लूटने व घर पर कब्जा कर घर से बेघर करने का आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन में कहा गया कि वर्ष 2023 को मेरी पतोहू का देहांत हो गया तो मैं व मेरी गोतनी ने मिलकर श्राद्ध कार्यक्रम किया। इसके बाद प्रेमचंद कोड़ा ने मुझे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। उस समय से मैं दर दर की ठोकरे खाते हुए मांग कर खाने लगी। जब भी अपना घर जाते हैं बार बार जान से मारने की धमकी दी जाती है।

उक्त मामले को लेकर परमानंद कोड़ा को जब हम अपने गोतिया एवं बरजो पंचायत के मुखिया एवं रिश्तेदार तथा गणमान्य पंचों को बुलाकर बैठक कराकर हल करवाने की कोशिश की। लेकिन परमानंद कोड़ा बहाना बनाकर समय को टाल मटोल कर देता है। कहा कि परमानंद दबंग ओर पैसा वाला है। कहा कि मेरी जमीन सरिया धनवार मुख्य मार्ग पर है और आठ डिसमिल पर घर भी बना हुआ है। मैं अकेली महिला हूं। जिसके कारण उक्त लोग मेरी जमीन को लूटने में लगे हैं। कहा कि परमानंद कोड़ा न मेरा रिश्तेदार है ओर न ही इससे कोई वास्ता है बावजूद बेवजह मेरी लाखों की संपति हथियार का भय दिखा कर लूटने की नियत से मुझे परेशान कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मैं एक गरीब आदिवासी महिला हूं, मेरे अतिक्रमण किए गए मकान को अतिक्रमण मुक्त कर मुझे अपने मकान में रहने की व्यवस्था कराई जाए। आवेदन की प्रतिलिपि खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व परसन ओपी को भी प्रेषित प्रेषित की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




