ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडआग तापने के दौरान आग से झुलसी 75 वर्षीय महिला की मौत

आग तापने के दौरान आग से झुलसी 75 वर्षीय महिला की मौत

दुमका। आग तापने के दौरान झुलसी 75 वर्षीय वृद्ध महिला शांति देवी की इलाज के दौरान फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। महिला 20 दिसम्बर आग...

आग तापने के दौरान आग से झुलसी 75 वर्षीय महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,दुमकाMon, 27 Dec 2021 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें

आग तापने के दौरान आग से झुलसी 75 वर्षीय महिला की मौत

दुमका। आग तापने के दौरान झुलसी 75 वर्षीय वृद्ध महिला शांति देवी की इलाज के दौरान फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। महिला 20 दिसम्बर आग से झुलसी थी। वह दुमका प्रखंड के रतनपुर गांव की रहने वाली थी। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।

बताया गया कि 20 दिसंबर की शाम वृद्धा घर के बाहर आग जलाकर ताप रही थी। इसी क्रम में उसकी साड़ी में आग लग गई और वह बुरी तरह से झुलस गई। उसका फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा था। तीन दिन पहले हालत में काफी सुधार भी हो गया था। देर रात अचानक हालत खराब हो गई और सुबह में उसकी मौत हो गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, लेकिन परिजनों के अनुरोध पर पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। परिजनों का कहना था कि हादसे की वजह से महिला जली थी। किसी का कोई दोष नहीं है। मुफस्सिल थाना प्रभारी की अनुमति के बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें