Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsAC Girdih Conducts Surprise Inspection at Sariya Block Office Emphasizes Timely Work Completion
एसी ने सरिया अंचल का किया औचक निरीक्षण

एसी ने सरिया अंचल का किया औचक निरीक्षण

संक्षेप:

एसी गिरिडीह ने शनिवार को सरिया अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई मामलों का निष्पादन समय पर नहीं होने पर सख्त निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी लंबित कार्यों को तत्काल पूरा करने और कर्मियों को राजस्व कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। भविष्य में शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

Dec 07, 2025 01:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

सरिया, प्रतिनिधि। एसी गिरिडीह ने शनिवार को सरिया अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पंजियों, रजिस्टरों एवं लंबित मामलों की गहन जांच की। इस दौरान एसी ने पाया कि कई मामलों का निष्पादन समय पर नहीं हो रहा है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से सभी लंबित कार्यों को ससमय पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही अंचल कर्मियों को नियमित रूप से उपस्थिति, दाखिल-खारिज, लगान वसूली एवं अन्य राजस्व कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। एसी ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई भी कार्य लंबित पाया गया या शिकायत मिली तो संबंधित कर्मी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निरीक्षण के बाद सरिया अंचल के सभी कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस औचक निरीक्षण से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मी तत्काल अपने-अपने कार्यों में जुट गए।