बिरसा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराने का निर्णय

बिरसा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराने का निर्णय

संक्षेप:

गिरिडीह में अभाविप की बैठक हुई, जिसमें भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। यह प्रतियोगिता गिरिडीह कॉलेज में होगी, जिसमें 13 प्रखंडों से छात्र भाग लेंगे। विजेताओं को नगद राशि, मेडल, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

Nov 10, 2025 06:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गिरिडीह, प्रतिनिधि। अभाविप की बैठक रविवार को संघ कार्यालय बरगंडा में हुई। जिसमें भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती व झारखंड स्थापना दिवस पर हमर बिरसा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। यह प्रतियोगिता गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में कराई जाएगी। अभाविप गिरिडीह के जिला संयोजक मंटू मुर्मू ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 13 प्रखंडों से सैकड़ों विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम आनेवाले विजेता को 5000 नगद राशि के साथ मेडल, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा। द्वितीय स्थान प्राप्त करनेवाले विद्यार्थी को 3000, तृतीय को 2000 की राशि के साथ मेडल, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी दिया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैठक का संचालन नगर सह मंत्री अनीश राय ने किया। मौके पर नगर उपाध्यक्ष प्रो आदित्य बेसरा, कॉलेज अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, नगर सह मंत्री अंजली कुमारी, अभिजीत सिन्हा, नगर कला मंच प्रमुख दीपा सेठ, कॉलेज उपाध्यक्ष गुलशन यादव, श्रेयांश गौरव, सिमरन कुमारी, करण यादव, दीपक वर्मा, अंकुश सिंह, आशीष सिंह, कृष्ण सिंह, सतीश यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।