फाइनल में बलायडीह की टीम हुई विजयी
गांडेय और बेंगाबाद के सीमावर्ती क्षेत्र में बैदाडीह गांव के खेल मैदान में 5 दिवसीय नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल मैच में बलायडीह ने 16 रनों से बन्हथी को हराया। मुख्य अतिथि मो परवेज आलम ने विजेताओं को पुरस्कार दिए और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया।

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय और बेंगाबाद सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित बैदाडीह गांव स्थित खेल मैदान में रविवार को फाइनल मैच के साथ 5 दिवसीय नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन किया गया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रुप में सामाजिक कार्यकर्ता मो परवेज आलम उपस्थित थे। फाइनल मैच खेलने मैदान में उतरी दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि सहित अन्य लोगों ने हाथ मिलाकर, बल्लेबाजी और गेंदबाजी करके मैच का शुभारंभ किया। बता दें कि टूर्नामेंट का फाइनल मैच बनहथी और बलायडीह के बीच खेला गया , जिसमें बलायडीह की टीम ने टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 औवर में 67 रन बनाया ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बन्हथी की टीम मात्र 51 रन बना सकी और बलायडीह की टीम ने मैच 16 रनों से जीत लिया। मुख्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के हौसला अफजाई करते हुए मो परवेज आलम ने कहा कि टूर्नामेट के आयोजन से खिलाड़ियों का विकास होता है। साथ ही गांव समाज में आपसी एकता और भाईचारा बढ़ती है। मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल का आयोजन हमेशा होना चाहिए। मौके पर मो फारुक, मुख़्तार मिर्ज़ा, आयोजन कमेटी के मो गोल्डन, मो मिन्हाज, मो आजाद, राजा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


