39-Year-Old Case Vijay Kumar Arrested in Patna by Giridih Police 39 साल पुराने मामले का आरोपी पटना से गिरफ्तार, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih News39-Year-Old Case Vijay Kumar Arrested in Patna by Giridih Police

39 साल पुराने मामले का आरोपी पटना से गिरफ्तार

गिरिडीह में 39 साल पुराने मामले में आरोपी 72 वर्षीय विजय कुमार को मुफस्सिल पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है। विजय कुमार निमियांघाट थाना कांड संख्या 35/1986 का अभियुक्त है और लंबे समय से फरार था। उसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 4 Sep 2025 04:15 AM
share Share
Follow Us on
39 साल पुराने मामले का आरोपी पटना से गिरफ्तार

गिरिडीह, प्रतिनिधि। 39 साल के एक पुराने मामले में आरोपी को मुफस्सिल पुलिस ने बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पटना गयी मुफस्सिल पुलिस की टीम बुधवार को गिरिडीह वापस पहुंची। इसके बाद गिरफ्तार आरोपी 72 वर्षीय विजय कुमार को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। मुफस्सिल पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विजय कुमार जिले के निमियांघाट थाना कांड संख्या 35/1986 के प्राथमिकी अभियुक्त है। विजय बिहार के पटना के पिरहबहोर थाना क्षेत्र के अशोक राज पथ बाकरगंज के रहनेवाले हैं। अदालत से विजय का वारंट निर्गत था।

लंबे समय से आरोपी मामले में फरार था। ऐसे में अदालत द्वारा मुफस्सिल थाना को आरोपी विजय कुमार के वारंट का तामिला करने का निर्देश दिया। इसके बाद अदालत के निर्देश पर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने एक टीम पटना भेजा जहां आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।