Gridih News: बगोदर में 32 हाथियों का झुंड मचा रहा उत्पात

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: बगोदर में पिछले एक सप्ताह से 32 जंगली हाथियों का झुंड मौजूद है। हाथियों ने फसलों को नष्ट कर दिया है, जिससे किसानों को एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हाथियों ने दोंदलो हाई स्कूल परिसर में भी तबाही मचाई। वन विभाग हाथियों को खदेड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उनका झुंड लगातार स्थान बदल रहा है।

Gridih News: बगोदर में 32 हाथियों का झुंड मचा रहा उत्पात

Gridih News: बगोदर। बगोदर इलाके में पिछले एक सप्ताह से 32 जंगली हाथियों के झुंड ने डेरा जमाया हुआ है। झुंड में छोटे बच्चे भी शामिल हैं। हाथियों के गुजरने से खेतों में लहलहाती फसलें पूरी तरह नष्ट हो रही हैं। किसानों के अनुसार, अटका इलाके में ही करीब एक करोड़ रुपये की फसल को नुकसान पहुंचा है। हाथियों ने गन्ना सहित अन्य फसलों को रौंदकर चट कर दिया है, वहीं कई जगह चहारदीवारी और पोल्ट्री फार्म को भी ध्वस्त कर दिया है। फिलहाल हाथियों का झुंड खंभरा-बनपुरा में डेरा जमाए हुए है। सोमवार रात झुंड ने दोंदलो हाई स्कूल के नए भवन परिसर में घुसकर पानी के पाइप, पेड़-पौधे, शो-प्लांट सहित अन्य सामग्रियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

नुकसान की भरपाई के लिए स्कूल प्रबंधन ने वन विभाग को आवेदन सौंपा है। इस संबंध में उप प्रमुख हरेंद्र सिंह ने कहा कि लंबे समय से हाथी इलाके में उत्पात मचा रहे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने हाथियों को इलाके से खदेड़ने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पूरे दिन हाथियों का जमावड़ा खंभरा जंगल में रहा। वहीं वन विभाग द्वारा हाथियों को खदेड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन झुंड एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट हो रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: बगोदर में 32 हाथियों का झुंड मचा रहा उत्पात