कला संगम की प्रतियोगिता में 20 नाटक और 70 नृत्य की होगी प्रस्तुति

Jan 23, 2026 01:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह में कला संगम की बैठक हुई, जिसमें 29 से 1 फरवरी तक 25वीं अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 12 राज्यों के कलाकार भाग लेंगे और असम का बीहू नृत्य मुख्य आकर्षण होगा। दर्शकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क है और ठहरने की व्यवस्था भी की गई है।

  कला संगम की प्रतियोगिता में 20 नाटक और 70 नृत्य की होगी प्रस्तुति

गिरिडीह, प्रतिनिधि। कला संगम की बैठक ईश्वर स्मृति भवन में कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह की अध्यक्षता में गुरूवार को हुई। संचालन सह सचिव सुजय गुप्ता एवं नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद ने किया। बैठक में पंकज ताह ने बताया कि इस वर्ष 29, 30, 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को होने वाली 25वीं अखिल भारतीय नाटक, नृत्य प्रतियोगिता रजत जयंती के रूप में कराई जा रही है। जिसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। प्रतियोगिता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। संरक्षक राजेन्द्र बगड़िया ने बताया कि प्रतियोगिता भव्य हो इसके लिए शहर को सजाया जायेगा। दर्शकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क है।

दर्शकों के लिए भी सुविधा अच्छी की जा रही है। तैयारी की रिपोर्टिंग करते हुए नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद ने बताया कि 12 राज्यों से बीस नाटक तथा सत्तर नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसमें त्रिपुरा, बंगाल, असम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, मुंबई के कलाकार अपना जलवा दिखाएंगे। इस वर्ष असम का बीहू नृत्य मुख्य आकर्षण होगा। जबकि नाटक में ईडिपस, आधे अधूरे, असल लेखक वही, ताज महल का टेंडर आदि रहेगा। कलाकारों के लिए ठहरने एवं भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई है। सह सचिव सुजय गुप्ता ने बताया कि एक धर्मशाला की जरूरत और है। इसके लिए होटल बुक कर लिया जायेगा। सह सचिव शिवेंद्र सिन्हा ने तैयारी में शामिल युवाओं की हौसला आफजाई की। मौके पर उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिन्हा, राजीव सिन्हा, सह सचिव मदन मंजर्वे, प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर देवेंद्र सिंह, सह संयोजक राजेश सिन्हा, कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, संगीत प्रमुख आरित चंद्रा, डॉ तारकनाथ देव, सीए ब्रह्मदेव प्रसाद, अजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, रविश आनंद, संदीप गुप्ता, आशीष, विकास, आकाश, शुभम, सिद्धांत रंजन, इंद्रजीत मिश्रा, कविंद्र भट्टाचार्य सहित अन्य कलाकार मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;