Gridih News: ताराटांड़ : भलपहरी में 25 हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: ताराटांड़ थाना क्षेत्र के भलपहरी गांव में शनिवार रात 25 जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हाथियों ने किसानों के फसल को क्षतिग्रस्त किया। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया।

Gridih News: ताराटांड़ : भलपहरी में 25 हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात

Gridih News: ताराटांड़, प्रतिनिधि। ताराटांड़ थाना क्षेत्र के भलपहरी गांव में शनिवार देर रात 25 जंगली हाथियों के झुंड के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बराकर नदी तट के रास्ते गांव पहुंचे हाथियों ने करीब एक घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान कई किसानों के खेतों में लगी धान और मकई की फसल को रौंदकर क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया गया कि हाथियों का झुंड सबसे पहले रतन भोगता के घर के पीछे स्थित मकई की फसल बारी में पहुंचा। हाथियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की नींद खुल गई। लोग घरों से बाहर निकले और शोर मचाकर हाथियों को भगाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना ताराटांड़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ दिया। हाथियों के उत्पात से किशोरी पंडित, प्यारेलाल यादव, बालदेव महतो, तुलसी ठाकुर, राजू यादव, बुंदल ठाकुर, रतन भोगता, दुखो भोगता, खुबलाल ठाकुर, अशोक यादव, अशोक पंडित, कटी महतो, राजू ठाकुर और सुमा देवी समेत कई किसानों की धान व मकई की फसल क्षतिग्रस्त हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते लोग सतर्क नहीं होते तो जान-माल का नुकसान भी हो सकता था.

ग्रामीणों की रातभर की कोशिश

रातभर पटाखे फोड़कर खुद को बचाते रहे ग्रामीण : हाथियों के गांव में पहुंचने के बाद लोग पूरी रात भय के माहौल में रहे। ग्रामीणों ने पटाखे फोड़कर और शोर मचाकर हाथियों को गांव से दूर रखने का प्रयास किया। रविवार को भी दिनभर भलपहरी गांव के नीचे स्थित जंगल क्षेत्र में हाथियों के झुंड को विचरण करते देखा गया। इससे ग्रामीणों में भय बना रहा और लोगों ने वन विभाग से हाथियों को सुरक्षित तरीके से गांव से दूर भगाने की मांग की।

वन विभाग की टीम की कार्रवाई

मशाल लेकर पहुंची वन विभाग की टीम : हाथियों के जंगल में डटे रहने की सूचना पर रविवार देर शाम वन विभाग की पूरी टीम भलपहरी गांव पहुंची। टीम मशाल की सहायता से हाथियों के झुंड को जंगल से दूर खदेड़ने की तैयारी में जुट गई। ग्रामीणों को भी हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और सतर्क रहने की सलाह दी गई।

सामान्य प्रश्न

✦भलपहरी गांव में हाथियों का झुंड कब पहुंचा?−
भलपहरी गांव में हाथियों का झुंड शनिवार देर रात पहुंचा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: ताराटांड़ : भलपहरी में 25 हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात