Gridih News: चंद्रपुरा में आज फुटबॉल प्रतियोगिता
हिन्दुस्तान, गिरडीह
Gridih News: चंद्रपुरा में आजसू पार्टी द्वारा 3 से 11 अक्तूबर तक 21वां स्व विनोद बिहारी महतो मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन स्थानीय नेता व अधिकारियों द्वारा होगा। विजेता को 35 हजार और उपविजेता को 25 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। समापन 11 अक्तूबर को होगा।

Gridih News: चंद्रपुरा। आजसू पार्टी द्वारा चंद्रपुरा के डीवीसी मैदान में 3 से 11 अक्तूबर तक 21वां स्व विनोद बिहारी महतो मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सांसद खेल महोत्सव व डीवीसी सीएसआर के सौजन्य से आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पहले दिन स्थानीय आजसू नेता व सीटीपीएस के अधिकारी करेंगे। आयोजन समिति के मुख्य संयोजक आजसू नेता बिगन महतो ने बताया कि विजेता टीम को 35 हजार तथा उपविजेता टीम को 25 हजार नकद पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। इसके अलावा सेमीफाइनल हारने वाले टीम को 51 सौ दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता का समापन 11 अक्तूबर को होगा जिसमें सांसद सीपी चौधरी व कई आजसू नेता भाग लेंगे।

