ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडपुरानी पेंशन को लेकर 16 संगठनों ने निकाली पेंशन चेतना यात्रा

पुरानी पेंशन को लेकर 16 संगठनों ने निकाली पेंशन चेतना यात्रा

एनएमओपीएस झारखण्ड के आह्वान पर रविवार को गिरिडीह में पेंशन चेतना यात्रा सह जिला अधिवेशन का आयोजन हुआ। जिसमें 16 संगठन के सरकारी कर्मचारी/पदाधिकारी व...

पुरानी पेंशन को लेकर 16 संगठनों ने निकाली पेंशन चेतना यात्रा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गिरडीहMon, 14 Mar 2022 03:01 PM
ऐप पर पढ़ें

एनएमओपीएस झारखण्ड के आह्वान पर रविवार को गिरिडीह में पेंशन चेतना यात्रा सह जिला अधिवेशन का आयोजन हुआ। जिसमें 16 संगठन के सरकारी कर्मचारी/पदाधिकारी व सैकड़ों पेंशनविहिन कर्मियों ने भाग लिया। पेंशनविहिन कर्मचारियों/पदाधिकारियों ने अपने पेंशन अधिकार के प्रति जागरूकता एवं बदलते घटनाक्रम के अनुसार आन्दोलन को गति, स्वरुप और दिशा निर्धारित करने के उद्देश्य से सर जेसी बोस बालिका उवि से पेंशन यात्रा निकाली।

यह यात्रा नटराज चौक, टावर चौक, मधुबन वेजिस होते पुन: सर जेसी बोस बालिका उवि पहुंची जहां अधिवेशन में आंदोलन को लेकर आवाज बुलंद की गई। कार्यक्रम में जिला संयोजक मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि चूंकि पुरानी पेंशन आज सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्राथमिक मांग है। इस मुद्दे को लेकर आज सभी कर्मचारी संगठन एक मंच पर आए हैं। वर्तमान में पुरानी पेंशन का मुद्दा पूरे राष्ट्रीय पटल पर छाया हुआ है। उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, यूपी, बिहार, झारखण्ड हर जगह यह मुद्दा गुंजयमान है। झारखंड में सरकार गठन हुए काफी समय बीत चुका है पर अभी तक पुरानी पेंशन को अमली जामा नहीं पहनाया जा सका है। जिससे कहीं न कहीं कर्मचारियों में असंतोष है। रिटायर होने वाले कुछ कर्मचारी तो वृद्धा पेंशन से भी कम पेंशन पा रहे हैं। कई सेवानिवृत्त कर्मियों को महज़ 3 से 4 हज़ार पेंशन मिल रहा है। कार्यक्रम में झारखण्ड के कोषाध्यक्ष नितिन कुमार, बतौर मुख्य अतिथि जिला संयोजक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, रविकांत चौधरी, नौशाद शमां,देवेंद्र प्रसाद सिंह, अख्तर अंसारी, कुंवर लाल पहन, तेकलेश्वर महतो ,कल्पना सिंह, विनोद राम, प्रियंका माथुर, घनश्याम गोस्वामी, इम्तियाज अंसारी, शमां परवीन, संजय कुमार महतो,भारत मांझी, सुखदेव शर्मा, विमलेंदु त्रिपाठी, संजीव कुमार दीपक कुमार, रेणु कुमारी, विकास सिन्हा समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, कर्मचारी, वन, पुलिस एसोसिएशन, कर्मचारीसंघ, जनसेवक संघ, पंचायत सचिव, शिक्षेतर्र कर्मचारी संघ सहित अन्य संगठन के सैकड़ों लोग शामिल थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े