जेपीएससी की 43 केंद्रों पर होगी परीक्षा, शामिल होंगे 15655 परीक्षार्थी

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गिरिडीह। गिरिडीह में 19 अप्रैल को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (जेपीएससी) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा है, इसको शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग स

जेपीएससी की 43 केंद्रों पर होगी परीक्षा, शामिल होंगे 15655 परीक्षार्थी

गिरिडीह। गिरिडीह में 19 अप्रैल को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (जेपीएससी) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा है, इसको शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए डीसी रामनिवास यादव ने संबंधित अधिकारियों की बैठक कर विस्तृत ब्रीफिंग की। जिसमें परीक्षा से जुड़े तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय तथा अभ्यर्थियों की सुविधा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी। स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ निर्वहन करना होगा। कहा कि जिले में इसके लिए कुल 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 15655 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए व्यापक एवं सुदृढ़ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इन्हें भी स्पष्ट दिशा-निर्देशगश्ती दल सह नोडल पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट, सहायक समन्वयक तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को उनके कर्तव्यों के बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिया। कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि वहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं स्वच्छता उपलब्ध हो। केंद्रों पर समय से प्रश्न पत्र पहुंचाने एवं परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित तरीके से संग्रहण एवं प्रेषण की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस नोडल पदाधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से विशेष सतर्कता बरतने की नसीहत दी। गश्ती दल को लगातार भ्रमण करते हुए स्थिति पर निगरानी रखने और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करने को कहा। यह निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल या कदाचार की घटनाओं को सख्ती से रोका जाए। इसके लिए स्टैटिक दंडाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे परीक्षा कक्षों के भीतर और आसपास सतर्कता बनाए रखें। केंद्रों पर प्रदर्शित करें दिशा-निर्देश यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन होता है, तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लें। कहा कि परीक्षा केंद्रों पर स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदर्शित किए जाएं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। समय पर प्रवेश, पहचान पत्र की जांच तथा अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्य करने पर बल दिया। बैठक में एसपी डॉ. बिमल कुमार, एसी बिजय सिंह बिरुआ, डीएसओ गुलाम समदानी आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।