बर्थ-डे पार्टी में मारपीट व रोड़ेबाजी, 11 लोग घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

देवरी। देवरी थाना क्षेत्र के मकडीहा गांव में बुधवार रात में बर्थ डे पार्टी के दौरान दो पक्षों में कहा-सुनी के बाद मारपीट व रोड़ेबाजी हो गई।

बर्थ-डे पार्टी में मारपीट व रोड़ेबाजी, 11 लोग घायल

देवरी। देवरी थाना क्षेत्र के मकडीहा गांव में बुधवार रात में बर्थ डे पार्टी के दौरान दो पक्षों में कहा-सुनी के बाद मारपीट व रोड़ेबाजी हो गई। इसमें दोनों पक्ष के कुल पन्द्रह लोग घायल हो गये। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे देवरी पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझा बूझाकर सभी घायलों का उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप घायल पांच लोगों क्रमशः मंटू दास, भुनेश्वर दास, गोविंद दास, मुन्ना दास एवं बेबी देवी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। बताया गया कि गांव में एक पक्ष के घर में बर्थ डे पार्टी का आयोजन था।

इसी क्रम में दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई। बाद में वहां मारपीट हुई व रोड़ेबाजी होने लगी। जिसमें गांव के मंटू कुमार दास 28 वर्ष, संतोष कुमार दास 26, भुनेश्वर दास 65 वर्ष, छेमी देवी 27 वर्ष, गुड़िया देवी 35 वर्ष, ललन दस 38 वर्ष, दीपक कुमार दास 26 वर्ष, सुदामा देवी 50 वर्ष, विकास दास 26 वर्ष, सुभाष दास 24 वर्ष, राधा देवी 58 वर्ष, गोविंद दास 27 वर्ष, मुन्ना दास 18 वर्ष, दामोदर दास 37 वर्ष, बेबी देवी 60 घायल हो गये थे।इस सम्बंध में देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने गुरुवार को बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही रात में ही घटनास्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी भेजा गया। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।