संशोधित-सोनतुरपी सड़क दुघर्टना की 10 वीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Feb 14, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बगोदर में सोनतुरपी सड़क दुर्घटना की 10वीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विधायक नागेन्द्र महतो और पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी। 14 फरवरी 2016 को हुए हादसे में 12 लोगों की जान गई थी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों का वितरण भी किया गया।

संशोधित-सोनतुरपी सड़क दुघर्टना की 10 वीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के सबसे बड़ी सोनतुरपी सड़क दुघर्टना की 10 वीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस घटना में जान गंवाने वालों को विधायक नागेन्द्र महतो एवं पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह सहित गणमान्य लोगों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दस साल पूर्व 14 फरवरी 2016 को हुई सड़क दुघर्टना को नेताद्वय ने दुखद बताते हुए कहा कि इस घटना में स्कूली बच्चे सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं की असमय मौत हो गई। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर मृतकों के आत्मा की शांति की गई। इस मौके पर विधायक के द्वारा स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया गया।

इस मौके पर पुलवामा हमले के शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी गई। पुलवामा हमले के शहीदों अमर रहे के नारे भी लगाए गए। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा कि आज का दिन क्षेत्र के लिए अत्यंत दुखद स्मृति का दिन है।उन्होंने कहा कि स्व. सुखदेव पंडित समेत सभी दिवंगत आत्माओं का बलिदान और उनकी यादें सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी तथा समाज को एकजुट होकर ऐसे परिवारों के साथ खड़े रहने की आवश्यकता है। मौके पर बगोदर के पूर्व विधायक श्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जीटी रोड सोनतुरपी में आज से दस साल पहले सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दरम्यान हुए सड़क दुर्घटना बगोदर समेत समूचे राज्य के लिए काला दिन रहा है जिसमें स्कूली बच्चों के साथ साथ इलाके के गणमान्य लोगों की जानें चली गई.उस हादसे को याद करने से आज भी आँखें नम हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि उक्त सड़क दुर्घटना के बाद सड़क दुर्घटना के घायलों त्वरित इलाज के लिए सुविधायुक्त ट्रामा सेंटर बगोदर में स्थापित करने की मांग उठी और कालांतर में जनभावना के अनुरूप बगोदर सीएचसी में ट्रामा सेंटर बनाया गया.पर ट्रामा सेंटर पर्याप्त डॉक्टरों,उपकरणों व अन्य सुविधाओं की भारी कमी झेल रहा है.आनेवाले दिनों में इसके लिए संघर्ष करना और ट्रामा सेंटर को सुविधायुक्त बनाना सोनतुरपी सड़क हादसे के मृतकों की प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर प्रमुख आशा राज, उप प्रमुख हरेन्द्र कुमार सिंह, भाजपा नेता सुधीर सिंह, सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा, आशिष कुमार उर्फ बोर्डर, झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभुलाल यादव, गैड़ा पंचायत समिति सदस्य महताब हुसैन, जरमुन्ने पश्चिमी के पंचायत समिति सदस्य गुड़िया देवी, राजू पांडेय, विजय रवानी, भारत गुप्ता, जरमुन्ने पश्चिमी के पूर्व मुखिया संतोष कुमार रजक, उप मुखिया सह उप मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष शेख मोकिम, भाकपा माले के प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, पवन महतो, पूरन महतो, संदीप जायसवाल, पूनम महतो सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। भाकपा माले के द्वारा अलग से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। बता दें 14 फरवरी 2016 को सोनतुरपी स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के सरस्वती प्रतिमा विसर्जन को लेकर शोभा यात्रा निकाली गई थी। अनियंत्रित कंटेनर ने जुलूस को रौंद दिया था। इससे 12 लोगों की मौत हो गई थी। फोटो 14 जीआरडी 82, स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण करते विधायक 83, श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्व विधायक

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।