Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsWorld Pneumonia Day Awareness Workshop Held in Godda on Pneumonia Prevention
विश्व निमोनिया दिवस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

विश्व निमोनिया दिवस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

संक्षेप: गोड्डा में विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर महिला आरोग्य समिति और वार्ड वासियों के बीच जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। एएनएम रीना कुमारी ने निमोनिया के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि समय पर इलाज जरूरी है, अन्यथा यह गंभीर रूप ले सकता है।

Thu, 13 Nov 2025 01:46 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share Share
Follow Us on

गोड्डा, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन गोड्डा के तत्वावधान में स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र लोहिया नगर गोड्डा में विश्व निमोनिया दिवस के उपलक्ष्य पर महिला आरोग्य समिति के सदस्यों तथा वार्ड वासियों के बीच जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में एएनएम रीना कुमारी ने बताया कि निमोनिया सांस से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जिसमें फेफड़ों में इंफेक्शन हो जाता है। निमोनिया होने पर लंग्स में सूजन आ जाती है और कई बार पानी भी भर जाता है। निमोनिया वायरस, बैक्टीरिया और कवक सहित कई संक्रामक वाहकों की वजह से होता है।निमोनिया की समस्या छोटे बच्चों में ज्यादा देखने को मिलती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेकिन निमोनिया किसी भी उम्र में हो सकता है। निमोनिया फेफड़े का इंफेक्शन हैं। इसमें फेफड़ों में पानी, मवाद भरने से सांस लेने में दिक्कत, या कफ की समस्या होती हैं। समय रहते इसका इलाज जरूरी है नहीं तो यह रोग गंभीर रूप धारण कर लेता है। किन्तु समय रहते इलाज मिल जाने पर यह रोग ठीक हो जाता है। यह बीमारी आमतौर पर सर्दी, जुकाम से होती है। जब फेफड़ों में संक्रमण तेजी से बढ़ने लगता है, तेज बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ होती है। सीने में दर्द की शिकायत होती है। कम उम्र के बच्चों को बुखार नहीं आता लेकिन खांसी और सांस लेने में परेशानी होती है। जन्म के बाद टीकाकरण के माध्यम से निमोनिया को रोका जा सकता है। इससे बचाव के लिए शिशुओं बच्चों और वयस्कों को टीके भी लगाए जाते हैं। निमोनिया से बचाव के लिए दूसरे तरीकों में धूम्रपान से दूरी, साफ सफाई रखने, मास्क पहनने, पौष्टिक आहार लेने, व्यायाम, योग के माध्यम से निमोनिया से बचा जा सकता है।इस मौके पर युसीएफ बेबी कुमारी,प्रहलाद कुमारी सहिया अंजू कुमारी,एवं महिला आरोग्य समिति के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे ।