बसंतराय में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय

हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

बसंतराय प्रखंड में आगामी मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। बीडीओ श्री मरांडी की अध्यक्षता में बीएलओ और बीएलए-2 की बैठक आयोजित की गई। सभी बीएलओ को मतदाताओं का सत्यापन करने और योग्य मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने का निर्देश दिया गया।

बसंतराय में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय

बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड में आगामी मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ श्री मरांडी की अध्यक्षता में बीएलओ और बीएलए-2 की एक महत्वपूर्ण बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बैठक का उद्देश्य

बैठक का उद्देश्य निर्वाचन कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा करना था। बैठक के दौरान सभी बीएलओ और बीएलए-2 का परिचय कराया गया ताकि मतदान केंद्र स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके। बीडीओ श्रीमान मरांडी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निर्देश और प्रशिक्षण

उन्होंने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने तथा योग्य मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण के दौरान ईआरओ नेट पोर्टल से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। नए बीएलओ के प्रोफाइल अपडेट, ऑनलाइन प्रविष्टि अपलोड तथा तकनीकी त्रुटियों से बचाव को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही मतदाता सूची में धुंधली तस्वीर, अमानवीय फोटो एवं अस्पष्ट प्रविष्टियों में सुधार करने के निर्देश दिए गए।

नेशनल हाउस नम्बर कार्यों की समीक्षा

बैठक में नेशनल हाउस नम्बर कार्यों की भी समीक्षा की गई। बीडीओ ने घरों की नंबरिंग और मतदाताओं के पते की शुद्धता पर विशेष जोर दिया। वहीं “बीएलओ कॉल सुविधा के तहत प्राप्त अनुरोधों का 48 घंटे के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बीएलए-2 की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही गई। साथ ही फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 से जुड़े लंबित मामलों को शून्य पेंडेंसी में बदलने का निर्देश दिया गया। बैठक के अंत में बीडीओ श्री मरांडी ने निर्वाचन कार्य को लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताते हुए सभी कर्मियों से ईमानदारी, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।

सामान्य प्रश्न

बैठक का उद्देश्य क्या था?
बैठक का उद्देश्य निर्वाचन कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा करना था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।