
माल मंडरो खेतोरी टोला के समीप शराब दुकान को हटाने के लिए लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
ठाकुरगंगटी प्रखंड के माल मंडरो खेतोरी टोला में सरकारी शराब दुकान खुलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और कहा कि वे किसी भी कीमत पर इसे चलने नहीं देंगे। महिलाओं और...
ठाकुरगंगटी। ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत माल मंडरो खेतोरी टोला के उत्तर दिशा में सरकारी शराब दुकान खुलने से ग्रामीणों में आक्रोश, लोगो ने किया विरोध प्रदर्शन। मिर्जाचौकी बोआरिजोर मुख्य मार्ग के माल मंडरो खेतौरी टोला के समीप जब बीते पांच सितंबर को सरकारी शराब की दुकान खुल गई तो ग्रामीणों में धीरे धीरे आक्रोश गहराने लगा और देखते ही देखते पूरे गांव के ग्रामीण रविवार को इसका मोर्चा खोलते हुए सरकारी शराब के दुकान के समक्ष पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करने लगे। गांव के पूरे ग्रामीण महिला सहित बच्चे ने उक्त दुकान के समक्ष पहुंचकर जोरदार नारे भी लगाए। कहा किसी भी सूरत में यहां दुकान चलने नहीं दी जाएगी।

यह समाज खेतौरी समाज है। यहां के बच्चे व महिला सुबह व शाम के वक्त इस मार्ग पर मॉर्निंग वॉक करने का काम करते है। दूसरी ओर ठीक प्राईवेट स्कूल के सामने इस तरह शराब की दुकान खोला जाना कहां का सिस्टम है। ऐसे में यहां सुबह से लेकर शाम तक पीने वालो की होड लगी रहेगी। यहां के बहु बेटी की इज्जत का सवाल है। गांव के हर वर्ग के लोगों का निकासी इसी ओर है। लोग अक्सर शौच करने भी इसी रास्ते होकर जाते हैं।हम लोग अपने खेती बारी का भी देखरेख करने इसी रास्ते से होकर करते है लोगो ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कहा कि गांव समाज में छोटे छोटे बच्चे के पढ़ाई लिखाई पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। जिस वक्त दुकान खुलने की बात चल रही थी। ग्रामीणों की ओर से पहले ही अल्टीमेटम दिया गया था कि इस समाज से हटकर दुकान खोले। गांव की महिलाएं अंजू देवी,सुभद्रा देवी,कस्तूरी देवी,नामों देवी,सुलेखा देवी,मंजू देवी रेणु देवी ने कहा कि अगर इस सरकारी शराब की दुकान को बंद नहीं किया जाता है तो गांव के हर वर्ग के लोग सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। अभी तो चेतावनी दी जा रही है गुस्साए लोगों ने अपनी भड़ास निकालते हुए शराब दुकान के खिलाफ जमकर भड़के कहा अभी चेतावनी है इसके बाबजूद भी नहीं मानी गई तो उक्त मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




