हनवारा में कार्तिक मंदिर परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने की मांग

हनवारा में कार्तिक मंदिर परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने की मांग

संक्षेप:

महागामा के हनवारा पंचायत के ग्रामीणों ने कार्तिक मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर की वजह से श्रद्धालुओं की जान को खतरा है, खासकर कार्तिक पूर्णिमा के मेले के दौरान। ग्रामीणों ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से हस्तक्षेप की उम्मीद जताई है।

Oct 30, 2025 04:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share

महागामा प्रतिनिधि: हनवारा पंचायत के ग्रामीणों ने कार्तिक मंदिर परिसर में लगे ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवेदन सौंपते हुए कहा कि मंदिर के ठीक सामने ट्रांसफार्मर लगे होने से श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों की जान-माल पर हमेशा खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में दो दिवसीय भव्य मेला आयोजित होता है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं और बच्चे पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसी स्थिति में ट्रांसफार्मर के पास भीड़ लगने से किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है।ग्रामीणों ने मांग की है कि ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस संबंध में शंभू भगत, नवरत्न शर्मा, बद्री प्रसाद साह, गगन कुमार,वकील यादव,रामजी पासवान सहित कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर झारखंड सरकार की मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के कार्यालय में भी आवेदन सौंपा है।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि मंत्री के हस्तक्षेप से जल्द इस समस्या का समाधान होगा। वहीं, ट्रांसफार्मर की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।उन्होंने कहा है कि मेला नजदीक आ रहा है अगर ट्रांसफार्मर नहीं हटाया जाता है तो श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होगी।