रंग बिरंगी पिचकारियां, आकर्षक मुखौटे लुभा रहे बच्चों को
गोड्डा बाजार में होली के लिए जबरदस्त रौनक है। रंग-बिरंगी पिचकारियां, आकर्षक मुखौटे और विभिन्न प्रकार के गुलाल की दुकानें बच्चों को लुभा रही हैं। इस बार पिचकारियों की मांग बढ़ गई है और लोग सुगंधित गुलाल और हर्बल रंग पसंद कर रहे हैं। शाम होते ही बाजार में भीड़ बढ़ जाती है।

गोड्डा एक प्रतिनिधि। गोड्डा बाजार में होली को लेकर जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। शहर के मुख्य बाजारों में रंग बिरंगी पिचकारियां, आकर्षक मुखौटे और तरह तरह के गुलाल की दुकानें सजी हुई हैं, जो खासकर बच्चों को खूब लुभा रही हैं। छोटे बच्चों के लिए कार्टून थीम वाली पिचकारियां और सुपरहीरो मुखौटे खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार अलग अलग डिजाइन और आकार की पिचकारियों की मांग अधिक है। सुगंधित गुलाल और हर्बल रंग भी लोग पसंद कर रहे हैं। बाजार में होली वाले गुब्बारों की भी खूब बिक्री हो रही है।
शाम होते ही बाजार में भीड़ बढ़ जाती है। बच्चे अपने माता पिता के साथ खरीदारी करने पहुंच रहे हैं और मनपसंद पिचकारी लेने की जिद कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


