अज्ञात अपराधियों ने महुआटांड गांव में की हवाई फायरिंग, दहशत में गांव के लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

पोड़ैयाहाट के महुआटांड गांव में अज्ञात अपराधियों ने शनिवार शाम को हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। छह अपराधियों ने बाइक से गांव में प्रवेश कर दो राउंड फायरिंग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गांव के लोग भयभीत हैं। थाना प्रभारी ने जल्द मामले का उद्वेदन करने का आश्वासन दिया।

अज्ञात अपराधियों ने महुआटांड गांव में की हवाई फायरिंग, दहशत में गांव के लोग

पोड़ैयाहाट। थाना क्षेत्र के सकरी फुलवार पंचायत अंतर्गत महुआटांड गांव में अज्ञात अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर गांव के लोगों के बीच दहशत फैला दिया है। घटना बीते शनिवार देर शाम 7:45 बजे की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो बाइक में 6 अज्ञात अपराधी गांव घुसा और गांव से निकलने के क्रम में राजीव ठाकुर एवं अरुण हांसदा के घर के समीप दो राउंड हवाई फायरिंग किया। इसके बाद अपराधियों ने सुभाष चंद्र आवासीय विद्यालय के समीप एक राउंड फायरिंग किया और फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यालय डीएसपी जेपीएन चौधरी थाना प्रभारी महावीर पंडित पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और तहकीकात में जुट गए।

घटना के बाद गांव के लोग दहशत में है। इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुट गई है।जल्दी पूरे मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।