मॉडल महाविद्यालय सुग्गाबथान में स्थापना दिवस मना

Jan 11, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share Share
Follow Us on

पोड़ैयाहाट के मॉडल महाविद्यालय सुग्गाबथान में विश्वविद्यालय स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ ज्योति कुमार पंकज द्वारा शहीद सिद्धो कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। प्राचार्य ने उच्च शिक्षा के महत्व और शहीदों के योगदान पर जोर दिया। कार्यक्रम में छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

मॉडल महाविद्यालय सुग्गाबथान में स्थापना दिवस मना

पोड़ैयाहाट। मॉडल महाविद्यालय सुग्गाबथान में विश्वविद्यालय स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ ज्योति कुमार पंकज द्वारा शहीद क्रन्तिकारी सिद्धो कान्हू मुर्मू की लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में विश्वविद्यालय स्थापना दिवस पर संताल परगना में शहीद क्रन्तिकारी सिद्धो -कान्हू मुर्मू के योगदान की प्रसंगिकता पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए प्राचार्य डॉ. ज्योति कुमार पंकज ने शहीद क्रांतिकारी व हूल क्रांति के नायक के शोषण, अन्याय, जल जंगल, जमीन के लिए दिए गए बलिदान की प्रसंगिकता को रेखांकित करते हुए कहां की हम सबको गौरवान्वित होना चाहिए की हमारे विश्वविद्यालय का नाम इन क्रान्तिकारीयों के नाम पर है।आज

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है।संथाल परगना का यह एक मात्र विश्वविद्यालय है जहां अधिकतर कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते है।उच्च शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रभारी प्राचार्य ने छात्रों से कहां कि उच्च शिक्षा व्यक्तित्व विकास का माध्यम तो है ही साथ साथ सामाजिक भागीदारी में भी इसका विशेष महत्त्व है।कार्यक्रम का संचालन डॉ राहुल राज ने किया और अपनी बात रखते हुए कहा कि सिदो कान्हु मुर्मू ऐसा मिशाल हैं जो जल, जंगल, जमीन को स्वस्थ रखने की प्रेरणा देते हैं और इनके जीवन से यह महत्वपूर्ण शिक्षा मिलती है। डॉ अमित कुमार अंबष्ट ने अपनी बात रखते हुए संथाल परगना, उच्च शिक्षा और सिद्धो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति पर बात कही। डॉ. तारिक अनवर ने स्थापना दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए विचारों को रेखांकित किया।डॉ संतोष कुमार ने विश्वविद्यालय के बनाने की प्रक्रिया और बिहार से अलग होने के बाद संथाल परगना की स्थिति पर अपनी बात रखी l इस कार्यक्रम में प्रियंका, आशुतोष, दिनेश, आनंदिता मंडल सहित अन्य छात्रों ने भी अपनी बात रखी। इस कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;