
जनजातीय गौरव दिवस पर कस्तूरबा विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित
महागामा में पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पारंपरिक गीत और नृत्य प्रस्तुत किए, जिनमें आदिवासी वीरों के योगदान को दर्शाया गया। प्राचार्या ने जनजातीय संस्कृति और परंपरा को संजोने का संदेश दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
महागामा,एक संवाददाता। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर महागामा स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा पारंपरिक सरना धुन और जनजातीय गीतों से हुई। छात्राओं ने आदिवासी वीरों के योगदान पर आधारित नृत्य, नाटक और भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।विद्यालय की प्राचार्या रीता हेंब्रम ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस का उद्देश्य देश के जनजातीय नायकों - भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो जैसे वीर सपूतों के बलिदान को याद करना और उनके संघर्षों से प्रेरणा लेना है।

उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें अपनी जनजातीय संस्कृति, परंपरा और पहचान को सहेजने का संदेश देता है। कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी जनजातीय नायकों के जीवन पर अपने विचार रखे और छात्राओं को अपने समाज के गौरवशाली इतिहास से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिवार की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक आलोक कुमार सिंह, संगीता झा, सुनीता कुमारी, अनिता कुमारी, राजेंद्र प्रसाद, मोतीलाल यादव, स्वेता कुमारी समेत सभी शिक्षकों, कर्मियों और छात्राओं की उपस्थिति रही। पूरा विद्यालय परिसर जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर नजर आया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


