होमगार्ड बहाली को लेकर प्रशासन सख्त, राजेंद्र स्टेडियम महागामा के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
महागामा में होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। वरिष्ठ अधिकारियों ने राजेंद्र स्टेडियम में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी कार्यों को नियमों के तहत संपन्न कराने पर जोर दिया गया।

महागामा एक प्रतिनिधि। होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिला एवं अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में महागामा स्थित राजेंद्र स्टेडियम में बहाली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला के वरीय अधिकारी एवं महागामा अनुमंडल के पदाधिकारी आलोक वरण केसरी ने, फील्ड पर पहुंच कर जायजा लिया। अधिकारियों ने स्टेडियम में चल रही व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बहाली प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्यों को पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत संपन्न कराने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। साथ ही मैदान की तैयारियों, प्रवेश-निकास व्यवस्था, दस्तावेज़ जांच और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। प्रशासन की इस सक्रियता से यह साफ है कि होमगार्ड बहाली को लेकर किसी भी तरह की अनियमितता की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी और प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा। इस निरीक्षण कार्यक्रम में महागामा प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा अंचलाधिकारी खगेन महतौ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


