Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsTraining Camp Organized by Jharkhand Mukti Morcha in Boarijor for Voter List Revision
झामुमो प्रखंड समिति का बीएलए प्रशिक्षण शिविर आयोजन

झामुमो प्रखंड समिति का बीएलए प्रशिक्षण शिविर आयोजन

संक्षेप:

बोआरीजोर में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बूथ लेवल एजेंटों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण और संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। विधायक धनंजय सोरेन ने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की और बीएलए को निर्देश दिया कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे।

Wed, 26 Nov 2025 01:34 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share Share
Follow Us on

बोआरीजोर, प्रतिनिधि। बोआरीजोर प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनील मरांडी ने की। जिसमें बूथ लेवल एजेंट (बीएलए)को एसएआर के बारे जानकारी दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से बोरियों विधायक धनंजय सोरेन झामुमो जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल, पूर्व विधायक ताला मरांडी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर झारखंड में एसआईआर होना है। एसआईआर कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा, जिसमें किसी भी योग्य मतदाता का नाम छूटने नहीं पाये।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने सभी बीएलए को संबंधित बीएलओ के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य करने और मतदाता सूची के अद्यतन में सहयोग देने का निर्देश दिया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि 21 नवंबर से 28 नवंबर तक राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आपकी योजना, आपका सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान सभी पंचायतों में झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर स्टॉल लगाये जा रहे है। बीएलए कार्यकर्ता लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने में सहयोग करेंगे। वही विधायक धनंजय सोरेन ने भी एसआईआर के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि जल्दी समस्याओं का निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र बीएलओ मतदाता सूची सुधार के नाम पर अगर लोगों को परेशान किया जाता है तो इसकी जानकारी दें। किसी भी सूरत में क्षेत्र के लोगों का नाम वोटर कार्ड से नहीं कटे। हाल ही में इसका नतीजा बिहार चुनाव में देखने को मिला है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि मानस दत्त, झामुमो जिला समिति सदस्य दिलीप ठाकुर, सुभान अंसारी, मुखिया मंजू कुमारी, रहीम अंसारी सहित मौजूद थे।