परसा सड़क हादसा: आइसक्रीम गाड़ी से हुई बाइक की टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Apr 06, 2026 04:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share

गोड्डा जिला अंतर्गत परसा सड़क पर एक दंपति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। प्रेम कुमार और उनकी पत्नी वर्षा कुमारी इलाज कर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक एक आइसक्रीम गाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना में वर्षा की मृत्यु हो गई और प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना पूरे इलाके में शोक की लहर ले आई है।

परसा सड़क हादसा: आइसक्रीम गाड़ी से हुई बाइक की टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर

गोड्डा जिला अंतर्गत परसा सड़क पर रविवार की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में इलाज कराकर लौट रहे दंपति हादसे का शिकार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिपुर निवासी प्रेम कुमार सिकदर अपनी पत्नी वर्षा कुमारी के साथ गोड्डा से इलाज कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 8:00 बजे परसा सड़क पर सामने से आ रही आइसक्रीम गाड़ी से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बीच सड़क पर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गए और दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे वर्षा कुमारी की मृत्यु हो गई।

वहीं प्रेम कुमार सिकदर का पैर और हाथ टूट गया है और उनका इलाज जारी है। बताया जाता है कि प्रेम कुमार के पिता का नाम स्वर्गीय वीरेंद्र सहकेदार है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। मृतका वर्षा कुमारी अपने पीछे मात्र तीन महीने का मासूम बच्चा छोड़ गई हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।