Godda News: नव प्रभात मिशन स्कूल के पास फांसी के फंदे से लटकी मिली विवाहिता, छह माह पहले हुई थी शादी

हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

Godda News: गोड्डा शहर के गंगटा मोहल्ला में एक 18 वर्षीय नवविवाहिता गायत्री कुमारी अपने घर में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। उसके परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से उसे ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Godda News: नव प्रभात मिशन स्कूल के पास फांसी के फंदे से लटकी मिली विवाहिता, छह माह पहले हुई थी शादी

Godda News: गोड्डा निज प्रतिनिधि। गोड्डा शहर के गंगटा मोहल्ला स्थित नव प्रभात मिशन स्कूल के पास रविवार सुबह एक 18 वर्षीय नवविवाहिता अपने घर में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान गायत्री कुमारी, पिता शंभू शाह, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गायत्री कुमारी की शादी करीब छह माह पूर्व हुई थी।

घटनाक्रम

रविवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने घर (मायके) में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों एवं कुछ ऑटो चालकों की मदद से उसे नीचे उतारकर तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल में मृतका की मां दुखीती देवी अपनी बेटी के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोती रहीं।

परिवार की प्रतिक्रिया

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उनकी बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। मां का कहना है कि बेटी पर विभिन्न प्रकार के आरोप लगाए जाते थे, जिसके कारण वह काफी तनाव में रहती थी। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छह माह पहले ही लड़की की शादी हुई थी और इतनी कम उम्र में उसकी मृत्यु की खबर से सभी स्तब्ध हैं।

पुलिस की कार्रवाई

इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।

नियमित पूछे जाने वाले प्रश्न

गायत्री कुमारी की उम्र क्या थी?
गायत्री कुमारी की उम्र 18 वर्ष थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।