Godda News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत दो घायल
Godda News: मेहरमा में देर शाम दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पहली घटना में ऑटो और अन्य वाहन के बीच टक्कर हुई, जबकि दूसरी घटना में नशे में धूत बाइक सवार ने दुर्घटना को अंजाम दिया।

Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। देर शाम थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मायागंज (भागलपुर) में चल रहा है। पहली घटना मेहरमा के पिरोजपुर- भगैया मुख्य मार्ग पर सुखाड़ी गांव स्थित ब्रह्म स्थान के नजदीक हुई।
पहली घटना
ऑटो और एक अन्य वाहन के बीच जोरदार टक्कर में ऑटो पर सवार शोभापुर गांव के 65 वर्षीय शिवमुनि ठाकुर और 45 वर्षीय रामकुमार ठाकुर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में दो स्कूली बच्चों को भी मामूली चोट लगी। घटना के बाद दोनों घायलों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के पश्चात शिव मुनि ठाकुर को बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मायागंज (भागलपुर) ले जाया गया जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। रामकुमार ठाकुर को भी गंभीरावस्था में सोमवार को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज जारी है। इधर मृतक शिवमुनि ठाकुर की मौत से स्वज्जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शोक संतप्त स्वजनों को ढांढस देने के लिए घर पर लोगों की भीड़ लगी है।
दूसरी घटना
दूसरी घटना रविवार की देर शाम ही मेहरमा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर गोविंदपुर के नजदीक बाराहाट निवासी 20 वर्षीय बाइक सवार राकेश कुमार शराब के नशे में धूत होकर काफी तेजी और लापरवाही से बाइक चलाते हुए पहले एक ट्रैक्टर में फिर बाद में एक ऑटो में टक्कर मारी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार ओझा ने उसे आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ अजय कुमार तिवारी के द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भागलपुर भेज दिया गया।


