बस ने बाइक को मारी टक्कर दो की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share

मेहरमा में एक बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें 18 वर्षीय जुली कुमारी की मौत हो गई। 4 वर्षीय प्रिया कुमारी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बस ने बाइक को मारी टक्कर दो की मौत

मेहरमा, एक संवाददाता। मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा थाना क्षेत्र के घोरीचक चौंक के पास आशीर्वाद कंपनी की एक बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवती जुली कुमारी (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 वर्षीय बच्ची प्रिया कुमारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी दो अन्य लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा हेतु जिला अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा पहुंचाया गया।

जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. प्रणव राज ने जुली कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बच्ची प्रिया कुमारी की सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। घायलों में बाइक चालक 18 वर्षीय सोनू कुमार तथा 5 वर्षीय प्रीति कुमारी शामिल हैं। दोनों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतू गोड्डा रेफर कर दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार मृत बच्ची प्रिया कुमारी और घायल प्रीति कुमारी, मृतका जुली कुमारी की बहन की बेटियां थीं। बताया जा रहा है कि सोनू कुमार बाइक चला रहा था और सभी लोग राजाभीठा स्थित ननिहाल से अपने घर ईशीपुर (भागलपुर) लौट रहे थे।थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब बाइक सवार अचानक बाएं से दाएं मुड़ गया, जिससे पीछे से आ रही बस से टक्कर हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।