हनवारा थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में दो घरों में चोरी, गहने-नकदी समेत हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ
महगामा के नरैनी गांव में अज्ञात चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर लाखों रुपये की संपत्ति चुराई। चोर दीवार फांदकर और ताले तोड़कर गहने और नकद चुरा ले गए। पीड़ित परिवारों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

महगामा प्रतिनिधि। हनवारा थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर हजारों रुपये की संपत्ति चुरा ली। चोर दीवार फांदकर घरों में घुसे और ताले तोड़कर बक्सा व गोदरेज तोड़ दिए। इस घटना में नरैनी गांव निवासी नूरेशा खातून (पति जब्बार अंसारी) और मिनहाज आलम (पिता मंजूर आलम) के घरों से गहने, नकदी समेत कीमती सामान चोरी होने की सूचना है। पीड़ित बीबी लाडिया खातून (पति मिनहाज आलम) ने बताया कि उनके पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। परिवार नया मकान बनवा रहा था और दिन में सामान शिफ्ट किया जा रहा था,जबकि रात में परिवार पुराने घर में सोने चला जाता था।
इसी बीच सुनसान समय का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह करीब सात बजे पुराने घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर बक्सा और अलमारी क्षत-विक्षत पड़ी थीं और सामान बिखरा हुआ था।वहीं दूसरे घर की पीड़िता नूरेशा खातून हाट-बाजार में दुकान लगाती हैं। बुधवार रात वे घर पर मौजूद नहीं थीं और घर में ताला बंद कर बाहर गई थीं। चोरों ने इसी दौरान उनके घर में घुसकर नकदी व गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद दोनों परिवारों में दहशत का माहौल है।सूचना मिलते ही हनवारा पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित परिवारों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


