रामनवमी जुलूस को लेकर प्रशासन ने ड्रोन कैमरे से किया रूट वेरिफिकेशन
गोड्डा, एक प्रतिनिधि। रामनवमी और चैती दुर्गा विसर्जन जुलूस के मद्देनजर गोड्डा शहरी क्षेत्र में गोड्डा बीडीओ दयानंद जायसवाल, सीओ अनिल रविदास और पुलिस...

गोड्डा, एक प्रतिनिधि। रामनवमी और चैती दुर्गा विसर्जन जुलूस के मद्देनजर गोड्डा शहरी क्षेत्र में गोड्डा बीडीओ दयानंद जायसवाल, सीओ अनिल रविदास और पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में ड्रोन कैमरे से रूट वेरिफिकेशन किया गया। गोड्डा शहरी क्षेत्र में राम नवमी और चैती दुर्गा विसर्जन के समय विशाल शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस शोभा यात्रा में काफी संख्या में लोगो के साथ विभिन्न अखाडा समिति भी रहती है। एहतियात के मद्देनजर जुलुस मार्ग का निरिक्षण किया जा रहा है। इस दौरान पदाधिकारियों की टीम असनबनी चौक से नगर थाना होते हुए कारगिल चौक और न्यू मार्किट एरिया में ड्रोन कैमरे से इलाके की निगरानी की। बीडीओ ने बताया की जुलुस में किसी प्रकार का उपद्रव ना हो, इसके आलावा अन्य गतिविधि पर पर भी ड्रोन कैमरे से कड़ी निगरानी की जा रही है। थाना प्रभारी उमेश महली ने बताया की गोड्डा हमेशा से ही सौहार्दपूर्ण रहा है। ऐहतियातन इलाके की ड्रोन से निगरानी की जा रही और जुसुल में भी लगतार ड्रोन से निगरानी के साथ रिकॉर्डिंग की जाएगी। लोगो से अपील की है कि किसी भी प्रकार की सुचना होने पर पुलिस को त्वरित सूचित करें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट ना करें और अफवाह से बचें और अफवाह ना फैलाएं। चैती दुर्गा माता के विसर्जन की विशाल शोभा यात्रा शहर भर में निकली जाती है। इस वर्ष शोभा यात्रा में घोड़ो की झांकी और कई अखाडा समिति के द्वारा विभिन्न चौक चौराहों पर अखाडा का प्रदर्शन किया जायेगा। इसके अलावा विभिन्न चौक चौराहों पर जुलुस में शामिल लोगो के लिए स्थानीय लोगो, संस्थाओं द्वारा शरबत, भोजन आदि की व्यवस्था की गयी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


