Godda News: बोआरीजोर कस्तूरबा विद्यालय में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Godda News: बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने अपने शिक्षकों को फूल-मालाएं पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गुरु वंदना, स्वागत गीत, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। ग्रामीणों और अभिभावकों की बड़ी संख्या ने समारोह में भाग लिया।

Godda News: बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी और निजी स्कूलों में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओं को सम्मानित किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बोआरीजोर में शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। छात्राओं ने अपने अध्यापकों को फूल मालाएं पहनाकर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इससे पूर्व वार्ड इन कल्याणी कुमारी त्रिवेदी व सहायक शिक्षकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। छात्राओं ने गुरु वंदना, स्वागत गीत और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने गुरु के प्रति आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने रिकॉर्डिंग डांस, भाषण, कविताएं और स्वास्थ्य शिक्षक पर आधारित छोटे नाटक प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण के साथ-साथ अभिभावक पहुंचे थे।

