Godda News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
Godda News: महागामा के डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में 12वीं कक्षा के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। प्राचार्य ने शिक्षकों की महत्वता पर बात की। इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया और डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Godda News: महागामा, एक संवाददाता, महागामा ऊर्जानगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को भारत के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शिक्षकों के सम्मान में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का संचालन स्तुति (12वीं पीसीबी) और अक्षय कुमार (12वीं पीसीएम) ने प्रभावशाली ढंग से किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मनोरंजन के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया। महिला शिक्षकों की प्रतियोगिता में अंग्रेजी शिक्षिका ममता तिवारी विजेता रहीं, जबकि पुरुष शिक्षकों की प्रतियोगिता में खेल शिक्षक विवेक कुमार ने बाजी मारी। विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, चरित्र और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जीवन में गुरु के महत्व को रेखांकित करते हुए पांच गुरुओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
शिक्षकों का सम्मान
वरिष्ठ शिक्षक ए. हक ने भी विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों के अमूल्य योगदान पर अपने विचार रखे। वहीं कुंदन कुमार उपाध्याय ने ओजस्वी कविता प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को वस्त्र और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में विद्यालय परिवार के सदस्यों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन नैतिक शिक्षक वेदप्रिय आर्य के सहयोग से शांतिपाठ के साथ हु

