तंजीम इक़बाल ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किया
गोड्डा जिले के महगामा इंटर कॉलेज के छात्र तंजीम इक़बाल ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। तंजीम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका लक्ष्य चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना है और वे मेहनत और ईमानदारी से अध्ययन करने का संदेश देते हैं।

गोड्डा संवाद सूत्र। झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक द्वारा घोषित इंटरमीडिएट (12 वीं) परीक्षा परिणाम में गोड्डा जिले के महगामा इंटर कॉलेज के छात्र तंजीम इक़बाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमर्स संकाय में 459 अंक यानी 92 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त कर जिला टॉप किया है। तंजीम की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
तंजीम की पृष्ठभूमि
तंजीम इक़बाल महगामा प्रखंड अंतर्गत रजौन गांव का निवासी है। साधारण परिवार से आने वाले तंजीम के पिता मो. जावेद स्थानीय स्तर पर सीमेंट और छड़ की छोटी दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद तंजीम ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। तंजीम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया।
तंजीम की अध्ययन विधि
उसने बताया कि वह प्रतिदिन 5 से 6 घंटे तक पढ़ाई करता था और विषयों की गहराई से समझ विकसित करने पर विशेष ध्यान देता था। स्कूल के शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग उसकी सफलता में महत्वपूर्ण रहा।
भविष्य की योजनाएँ
गौरतलब है कि तंजीम ने मैट्रिक परीक्षा में भी 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया था। शुरू से ही मेधावी छात्र रहे तंजीम ने लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भविष्य की योजनाओं के बारे में तंजीम ने बताया कि वह आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहता है। इसके लिए वह जल्द ही प्रोफेशनल कोर्स की तैयारी शुरू करेगा। उसने अन्य छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता जरूर मिलती है।
शिक्षकों की प्रतिक्रिया
स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों ने तंजीम की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तंजीम आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


