चौथी बार वार्ड पार्षद निर्वाचित हुए तालिब हुसैन को समर्थकों ने दी बधाई
गोडडा में वार्ड नंबर 5 से चौथी बार जीतने वाले तालिब हुसैन ने हाजी इकरारूल हसन से उनके घर जाकर हालचाल जाना। हाजी इकरारूल ने तालिब को बचपन का मित्र बताते हुए बधाई दी। मुकेश मंडल भी जीत के लिए आभार व्यक्त करने पहुंचे। दोनों ने सामाजिक कार्यों में रुचि दिखाई है।

गोडडा प्रतिनिधि । आज नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 5 से चौथी बार विजय होने वाले प्रत्याशी मो. तालिब हुसैन ने अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सह समाज सेवी हाजी इकरारूल हसन आलम से उनके आवास जाकर उनका हाल जाना कहा हाजी साहब मेरे प्रिय मित्र हैं। उनके साथ वार्ड नंबर 11 से नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद उषा देवी के पार्षद पति मुकेश मंडल भी हाजी इकरारूल हसन से अपनी जीत के लिए आभार प्रकट करने पहुंचे थे। हाजी इकरारूल हसन ने बताया कि तालिब हुसैन उनका बचपन का मित्र है और गोड्डा हाई स्कूल एवं गोड्डा कॉलेज में हम दोनों साथ पढ़ाई किए हैं दोनों सामाजिक सरोकार रखने वाले व्यक्ति शुरू से रहे हैं।
इकरारूल हसन ने अपने मित्र एवं मुकेश मंडल को लगातार वार्ड पार्षद निर्वाचित होने पर माला पहनाकर स्वागत किया कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



