Godda News: युवक की मौत के बाद हत्या का केस
Godda News: रवि मुर्मू की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के पिता रामू मुर्मू के आवेदन पर पुलिस ने जितलाल हेंब्रम के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। रवि और जितलाल 15 अगस्त को गोड्डा गए थे। इसके बाद रवि की मौत की जानकारी मिली है।

Godda News: पोड़ैयाहाट। रवि मुर्मू की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के पिता रामू मुर्मू के आवेदन पर पुलिस ने चरघरा गांव निवासी जितलाल हेंब्रम के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। थाना कांड संख्या 98/26 के तहत दर्ज मामले में जितलाल को धारा 103(1) बीएनएस का आरोपी बनाया गया है। पिता ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि चरघरा गांव निवासी राजीव हेंब्रम का पुत्र जितलाल हेंब्रम गुणघासा गांव निवासी अपने मौसा मांझी सोरेन के घर रहकर पढ़ाई करता था। 15 अगस्त को रवि मुर्मू और जितलाल हेंब्रम एक साथ ट्रेन से गोड्डा गये थे। इसके बाद रवि घर नहीं लौटा। बाद में उसकी मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। जांच में जुटी पुलिस रवि की मौत के बाद से ही परिजन घटना की सच्चाई सामने लाने और दोषी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अब पिता के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस दोनों के बीच हुई गतिविधियों, रवि के साथ अंतिम समय में मौजूद लोगों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है。
अनुसंधान की प्रक्रिया
मामले में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि 15 अगस्त को गोड्डा जाने के बाद रवि और जितलाल कहां-कहां गये और उसके बाद क्या हुआ। घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ के साथ पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


