बिशनपुर भगैया में दो दिवसीय विराट जलसा का समापन
बिशनपुर भगैया में दो दिवसीय विराट जलसा का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ। 39 वर्षों के बाद आयोजित इस जलसे में हजारों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रख्यात आलिम-ए-दीन ने भाग लिया और समाज में शांति, भाईचारे एवं कुरआन की शिक्षाओं पर जोर दिया। यह आयोजन क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में सफल रहा।

ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि । बिशनपुर भगैया में दो दिवसीय विराट जलसा (इस्लाहे मुआशरा कॉन्फ्रेंस) का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर पूरे इलाके में उत्साह एवं हर्ष का माहौल देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि भगैया की सरजमीं पर यह जलसा लगभग 39 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित किया गया।इस मौके पर हजारों हजार की संख्या में लोग उपस्थित थे। वही जलसा कमिटी के सचिव निसार अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी पिछले एक वर्ष से लगातार की जा रही थी। इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के प्रख्यात आलिम-ए-दीन ने शिरकत की।
मुख्य अतिथियों में सैय्यद मेराज रब्बानी मदनी साहब सऊदी अरब, मौलाना जर्जिस अंसारी सिराजी चतुर्वेदी इटावा, उत्तर प्रदेश, मौलाना डॉ. अब्दुल गफ्फार सलफी बनारस, उत्तर प्रदेश, मौलाना फज़लुर्रहमान सिराजी इटावा, उत्तर प्रदेश, मौलाना इमामुल इस्लाम असरी देवघर, झारखंड सहित अन्य स्थानीय एवं क्षेत्रीय विद्वानों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जलसे में विभिन्न वक्ताओं द्वारा दीनी एवं दुनियावी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। समाज में अमन, भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई तथा कुरआन और हदीस की शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान देश एवं समाज की तरक्की, आपसी सद्भाव एवं विश्व शांति के लिए विशेष दुआएं भी की गईं। इस आयोजन ने क्षेत्र में एक नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है, और समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया है।आयोजन को सफल बनाने में कमिटी के सदस्य महफूज अंसारी, जफरुल्लाह अंसारी, मो. सनाउल्लाह, रियाजुद्दीन अंसारी, कौसर अंसारी, आमिर अंसारी, कुद्दूस अंसारी, शमसेर अंसारी एवं जुल्लू अंसारी सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


