मध्य विद्यालय बालक पोड़ैयाहाट की छात्रा राज्यस्तरीय फुटबॉल के लिए हुई रवाना
जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाली 16 छात्राओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यालय से रवाना किया गया। प्रधानाध्यापक गोपाल ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद चयनित खिलाड़ियों को भेजा गया है। शिक्षिका रूपमाला और शिक्षक बिरेन्द्र शर्मा के साथ छात्राएं गईं।

जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाले छात्राओं को देर शाम राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यालय से रवाना किया गया। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपाल ठाकुर ने कहा कि सर्वप्रथम जिला में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुआ। प्रतियोगिता टीम में प्रथम स्थान आने वाले खिलाड़ियों का चयन के बाद राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेना है जिसको लेकर विद्यालय प्रांगण से 16 बालिकाओं के साथ शिक्षिका कुमारी रूपमाला एवं शिक्षक बिरेन्द्र शर्मा को रवाना किया गया है। इस दौरान शिक्षक रामानंद ठाकुर,मंटू साह, विद्यालय अध्यक्ष कमल यादव सहीत अन्य विद्यालय के छात्र एवं शिक्षक मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




