ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गोड्डाफॉर्म भरने में वसूली पर छात्रों ने की सड़क जाम

फॉर्म भरने में वसूली पर छात्रों ने की सड़क जाम

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय, खरखोदिया में छात्रों ने फार्म भरने में ज्यादा पैसा लेने पर ठाकुरगंगटी-महेरमा मुख्य मार्ग को विद्यालय परिसर के सामने करीब दो घंटे तक जाम कर...

फॉर्म भरने में वसूली पर छात्रों ने की सड़क जाम
हिन्दुस्तान टीम,गोड्डाThu, 11 Jan 2018 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय, खरखोदिया में छात्रों ने फार्म भरने में ज्यादा पैसा लेने पर ठाकुरगंगटी-महेरमा मुख्य मार्ग को विद्यालय परिसर के सामने करीब दो घंटे तक जाम कर दिया।

छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार भगत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि फार्म भरने के नाम पर 750 रुपए की मांग की जाती है, वहीं रजिस्टर में नाम अंकित करने के लिए 270 रुपए की मांग की जाती है। पंजीयन के नाम पर 245 रुपए लिए जा रहे हैं। जबकि, पंजीयन रसीद 224 रुपए का ही दिया जाता है। वहीं मनोरंजन के नाम पर 100 रुपए लिया जाता है और कभी भी किसी तरह का कोई भी उपकरण नहीं दिया जाता है।

यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र की जब जरूरत पड़ती है तो 100 रुपए लिया जाता है। एडमिट कार्ड के नाम पर 50 रुपए लिया जाता है। जगदीश कुमार साह, राजू कुमार साह, लंकेस कुमार यादव, राजेश कुमार भारती, उजाला कुमारी, मुन्नी कुमारी, बंधना कुमारी आदि छात्र-छात्रओं ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा नाम की कोई चीज नहीं है। शिक्षक नियमित समय पर नहीं आते हैं। इधर, जाम की सूचना पर ठाकुरगंगटी थाना के सहायक अवर निरीक्षक चमारी यादव, पंचायत के मुखिया बिन्देश्वरी झा मौके पर पहुंचे और बच्चों को शांत कराया। इसकी सूचना शिक्षा विभाग को भी दी गई है।

क्या कहते हैं प्रभारी प्राचार्य : प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार भगत ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत है। जैक के आदेशानुसार, छात्र के लिए 660 और छात्राओं के लिए 535 रुपए ही लिए जाते हैं। फीस को लेकर भ्रम के कारण बच्चे इसे समझ नहीं पा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें