कड़ी जांच, सीसीटीवी निगरानी और मजिस्ट्रेट तैनाती के बीच शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न

Feb 03, 2026 06:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share Share
Follow Us on

पथरगामा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। छात्रों को प्रवेश से पहले सघन जांच से गुजरना पड़ा और जूते उतरवाने पड़े। सभी परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया गया।

कड़ी जांच, सीसीटीवी निगरानी और मजिस्ट्रेट तैनाती के बीच शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न

परीक्षा में सख्ती: पथरगामा डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रवेश के दौरान छात्रों से उतरवाए गए जूते तस्वीर:- 01डीएवी स्कूल पथरगामा में जूता खोलते छात्र 02 प्रवेश करती छात्रा 03 प्रवेश के दरान जांच से गुजरते छात्र पथरगामा प्रतिनिधि: मंगलवार को मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का शुभारंभ प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। पथरगामा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर छात्रों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षा को पूर्णतः कदाचारमुक्त रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई। स्कूल में छात्राओं एवं छात्रों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए थे।

छात्राओं की जांच महिला शिक्षिकाओं द्वारा की गई, जबकि छात्रों की तलाशी के दौरान उन्हें अपने जूते भी उतरवाने पड़े। प्रवेश से पूर्व पूरे शरीर की गहन जांच की गई ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री अंदर न जा सके। परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट पवन कुमार, सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार, सीएस मो. जहुर, विद्यालय निदेशक संतोष कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं पुलिस बल तैनात रहे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित हुई। प्रथम पाली में मैट्रिक की परीक्षा संपन्न हुई, जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के एटीओ, आईटीएस एवं एचईएल विषयों की परीक्षा ली गई। डीएवी पब्लिक स्कूल केंद्र पर मैट्रिक के 90 में से सभी 90 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कन्या मध्य विद्यालय केंद्र पर 92 में 92 छात्र उपस्थित हुए, जबकि इंटर कॉलेज में 16 में से 15 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार पथरगामा के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;