सुविधा एवं संसाधन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता: कुलपति

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

बिहार झारखंड की सीमा पर स्थित एसआरटी कॉलेज धमड़ी में संसाधनों की कमी की जानकारी मिली। कुलपति डॉ कुनुल कंडीर ने कहा कि महाविद्यालय के विकास से विश्वविद्यालय की तरक्की संभव है। उन्होंने समस्याओं को...

सुविधा एवं संसाधन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता: कुलपति

मेहरमा। बिहार झारखंड की संधि स्थल पर अवस्थित एसआरटी कॉलेज धमड़ी में संसाधनों की कमी की जानकारी मिली। इस कमी को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसके विकास हेतु सुविधा एवं संसाधन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उक्त बातें सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ कुनुल कंडीर ने श्री रघुनंदन तिवारी महाविद्यालय के प्रासाल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर कही। उन्होंने कहा कि यह पहला महाविद्यालय है जहां आने का उन्हें अवसर प्राप्त हुआ है। महाविद्यालय के विकास से ही विश्वविद्यालय की तरक्की संभव है। विश्वविद्यालय को हर महाविद्यालय से कदम से कदम मिलाकर चलना है।

कहा कि ढेर सारे विषयों की पढ़ाई इस महाविद्यालय में होती है। परंतु यहां विज्ञान एवं अन्य कई विषयों के शिक्षक नहीं हैं, ऐसी जानकारी उन्हें मिली है। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन से सारी समस्याओं के बारे में विस्तार से लिखित रूप में मांग की ताकि इसकी बेहतरी के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें। हालांकि वहां प्रयोगशाला एवं जरूरी संसाधन की उपलब्धता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने इतने बड़े खेल मैदान को देखकर खेल कूद हेतु बच्चों को बढ़ावा देने के लिए अवसर उपलब्ध कराने की बात कही। ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने बच्चों को नियमित क्लास आने की नसीहत दी। कहा कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं। इससे सफलता आपके कदम चूमेगी। उन्होंने शिक्षकों को समय पर महाविद्यालय आने को कहा। ताकि कोई क्लास खाली ना रहे। जिससे बच्चों का पढ़ाई के प्रति जिज्ञासा बढ़े। ज्ञात हो कि कुलपति महाविद्यालय प्रांगण में एक प्रशासनिक भवन के निर्माण हेतु रखी जाने वाली आधारशिला के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वहां पहुंची थीं। मंच संचालन प्रोफेसर पुनीत सुरीन ने की, जबकि स्वागत भाषण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर शंभू कुमार सिंह ने दिया। प्रोफेसर महेश्वर राम इंदवार ने महाविद्यालय की समस्याओं को रखा। जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्राचार्य निमाई चंद्र दास ने किया। सभा को प्रभारी कुलसचिव डॉ राजीव कुमार, डॉ अब्दुल सत्तार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं प्रबुद्ध लोगों में पूर्व प्राचार्य महेश्वर गोइत, डॉक्टर जेबा बख्तियार, डॉक्टर देवानंद, प्रदीप कुमार, रीमा,मनोज सिंह, केदार राम, अरुण केजरीवाल प्रमुख थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।