जाटामा-बेल्टीकरी मार्ग पर बाइक सवार युवक घायल
महागामा प्रखंड में शनिवार को जाटामा-बेल्टीकरी मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें 20 वर्षीय शहनवाज आलम घायल हुए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर है।

महागामा, प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जाटामा-बेल्टीकरी मुख्य मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक अपाची बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में जाटामा निवासी 20 वर्षीय शहनवाज आलम घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, युवक किसी आवश्यक कार्य से जा रहा था, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर फिसलते हुए गिर पड़ा।घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को उठाया और बिना देरी किए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक को हल्की चोटें आई हैं और उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।प्रत्यक्षदर्शियों
के अनुसार, सड़क पर फैली गिट्टी और तेज रफ्तार इस दुर्घटना के मुख्य कारण रहे। समय पर लोगों की मदद मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर सावधानी और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की आवश्यकता को उजागर किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


