Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsSpecial Mediation Campaign Launched in Godda Family Court for Quick Justice
मध्यस्थ से ही त्वरित न्याय संभव : प्रधान जिला जज

मध्यस्थ से ही त्वरित न्याय संभव : प्रधान जिला जज

संक्षेप:

गोड्डा में परिवार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान का उद्घाटन किया गया। यह अभियान 12 दिसंबर तक चलेगा, जिसका उद्देश्य पारिवारिक मामलों का त्वरित निपटारा करना है। न्यायिक प्रक्रिया की जटिलता को देखते हुए मध्यस्थता का विकल्प अपनाया गया है।

Dec 09, 2025 01:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share Share
Follow Us on

गोड्डा। परिवार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान सोमवार से शुरू हो गया। इसका विधिवत उद्घाटन परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय, जिला जज पंचम नीरज कुमार विश्वकर्मा,, मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी शशि भूषण शर्मा,जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दीपक कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी खालिद रशीद अली अहमद, अमित बंसल,जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार झा, महासचिन योगेश चंद्र झा आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। विशेष मध्यस्थता अभियान 12 दिसंबर तक जारी रहेगा। परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि झालसा के निर्देश पर विशेष मध्यस्थ शिविर आयोजित किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चूंकि न्यायिक प्रक्रिया अत्यंत जटिल है इसके लिए जो वैकल्पिक रास्ता अपनाया गया है वही मध्यस्थता है। मध्यस्थता में सभी मध्यस्थों की भूमिका सराहनी है । उद्घाटन का उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी मिले और न्याय के लिए भटक रहे लोग त्वरित न्याय प्राप्त कर सके। देर से मिलने वाला न्याय का कोई मतलब नहीं है । ऐसे में त्वरित न्याय पाने के लिए मध्यस्थता का रास्ता अपनाना ही समझदारी है। पारिवारिक मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर उभय पक्षों के बीच सुलह- समझौता कराकर मामले का निपटारा कराना ही मध्यस्थता शिविर का मुख्य उद्देश्य है। सुलह- समझौता के आधार पर समझौता होने से दोनो पक्षों को राहत मिलती है। मध्यस्थता शिविर में मध्यस्थ कुंदन ठाकुर, नूतन तिवारी, शादिक अहमद, धर्मेन्द्र नारायण,राजकुमार घोष, अजय कुमार साह, दिलीप कुमार झा, प्रदीप कुमार साह, श्वांति रानी, असलम, गौरी प्रिया, अनंत नारायण दुबे, अफसर हसनैन, शादिक अहमद,जितेन्द्र दुबे,रीनाकुमारी डे आदि मामले का निष्पादन कर रहे हैं। उद्घाटन के मौके पर पीएलबी नवीन कुमार ,धनंजय कुमार,रोबीन यादव ,अजय टुडू ,मिथुन कुमार महतो, रश्मि कुमारी, एलडीसी कर्मी राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।