मध्यस्थता से उभय पक्षों की होती है जीत : प्रधान जज
गोड्डा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पाँच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दूसरे दिन दो मामले सुलझाए गए। प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय ने पारिवारिक विवादों का त्वरित निपटारा कराने और सुलह-समझौते का महत्व बताया। यह अभियान 15 से 19 जून तक चलेगा।

गोड्डा, एक प्रतिनिधि। परिवार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान का आयोजन किया गया है। इसमें अभियान के दूसरे दिन तक दो मामले का निपटारा किया गया। पहले दिन सोमवार को पारिवारिक विवाद से संबंधित एक जबकि दूसरे दिन मंगलवार को भी एक मामले का निष्पादन किया गया। यह विशेष मध्यस्थता अभियान 15 जून से शुरू हुई जो 19 जून 26 तक जारी रहेगा। परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि पारिवारिक मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर उभय पक्षों के बीच सुलह- समझौता कराकर मामले का निपटारा कराना ही मध्यस्थता शिविर का मुख्य उद्देश्य है।
सुलह- समझौता के आधार पर समझौता होने से दोनों पक्षों को राहत मिलती है। शिविर में जितेन्द्र दुबे, नूतन तिवारी, शादिक अहमद, धर्मेन्द्र नारायण, राजकुमार घोष, रीना डे, अजय कुमार साह, दिलीप कुमार झा, प्रदीप कुमार साह, श्वांति रानी, असलम, गौरी प्रिया, अनंत नारायण दुबे, अफसर हसनैन, कुंदन ठाकुर आदि मामले का निष्पादन कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


