Godda News: सबका विकास सबकी योजना अंतर्गत विशेष ग्राम सभा
Godda News: मेहरमा में 2026-27 वित्तीय वर्ष के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव और अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में कई विकास योजनाओं पर चर्चा हुई, जिनमें पेयजल, शौचालय और रोजगार से जुड़ी योजनाएँ शामिल थीं। महिलाओं ने जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रस्ताव भी रखा।

Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। सबका विकास सबकी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026 - 27 के लिए सोमवार को प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत सचिवालय में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य और अन्य ग्रामीण शामिल हुए। मेहरमा स्थित पंचायत सचिवालय में आयोजित बैठक में पंचायत सचिव सह प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गंगाराम साह, मुखिया काजल कुमारी,पंसस मेरी हेंब्रम, जबकि ग्राम पंचायत कसबा में मुखिया अश्वनी कुमार मिश्र, पंचायत सचिव किशोर कुमार झा, ग्राम रोजगार सेवक मोहम्मद रागीव सहित अन्य शामिल हुए। इस दौरान पंचायत तथा इससे बाहर की योजनाओं के अलावा डीएमएफटी, वार्षिक प्लान, पेयजल, चाहरदिवारी, शौचालय, शेड,जलमीनार, चापानल व कूप मरम्मत्ति आदि योजना ली गयी।
इसके अलावा जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं ने भी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रस्ताव रखा। जिसे इस विशेष ग्राम सभा में शामिल किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


