एनएच-133 के महगामा–हंसडीहा खंड का कार्य पूर्ण

Feb 27, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोड्डा
share Share
Follow Us on

झारखंड के देवघर में एनएच-133 के महगामा-हंसडीहा खंड के फोरलेन निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। यह परियोजना 51.825 कि.मी. लंबी है और इसकी लागत 976 करोड़ रुपए है। परियोजना से यात्रा अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगी, जिससे क्षेत्रीय एवं अंतरराज्यीय संपर्क सुदृढ़ होगा।

एनएच-133 के महगामा–हंसडीहा खंड का कार्य पूर्ण

गोडडा प्रतिनिधि । झारखंड राज्य के देवघर में एनएच-133 के महगामा-हंसडीहा खंड (कि.मी. 41 900 से कि.मी. 93 000) के फोरलेन निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है। परियोजना में भौतिक प्रगति हांसिल की जा चुकी है, जिससे बिहार के भागलपुर जिले से देवघर की यात्रा अब और अधिक सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक हो गई है। परियोजना की कुल लंबाई 51.825 कि.मी. है तथा इसे हाइब्रिड एन्युटी मोड के अंतर्गत 976.00 करोड़ रुपए की लागत से क्रियान्वित किया जा रहा है। परियोजना के कंसेशनायर एम,एस महगामा-हंसडीहा हाईवेज़ लिमिटेड हैं तथा स्वतंत्र अभियंता एम,एस एल.एन. मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. हैं।

परियोजना में बाईपास की लंबाई - 22.485 कि.मी. ,06 प्रमुख पुल ,12 लघु पुल ,03 वी.यू.पी.,08 एल.वी.यू.पी., 07 एस.वी.यू.पी. ,65 नए पुलिया निर्माण,36 पुलियों का पुनर्निर्माण,01 टोल प्लाजा (चेनज 36 555 से 36 820) है। आज अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया। हलांकि अभी पौडैयाहाट के पास कुछ कार्य प्रगति पर है जिसको एक सप्ताह के भीतर संभवत: समाप्त कर लिया जाएगा। परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्रीय एवं अंतरराज्यीय संपर्क सुदृढ़ होगा, आवागमन अधिक सुरक्षित बनेगा तथा यात्रा समय में कमी आएगी। यह परियोजना झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था और आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।